देवरिया, अप्रैल 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-देवरिया रेल मार्ग पर बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर एक अधेड़ का शव मिला। मृतक की पहचान गुड़री निवासी लकमुद्दीन के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।बैतालपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। इसी बीच तलाशते हुए पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लकमुद्दीन अंसारी (56) पुत्र मुसाफिर निवासी गुड़री थाना गौरीबाजार के रूप में की। बताया जाता है कि रेल लाइन पास करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.