रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों लेट हुई, ट्रेनें यात्री बेहाल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- बरसात और तेज हवा से ट्रेनों की रफ्तार पर भी रोक लग गयी। शनिवार को लखनऊ मैलानी रेल प्रखंड पर पेड़ गिरने से ट्रेनें घंटों लेट हो गयी। आलम यह रहा एक्सप्रेस ट्रेन सहित लगभग सभी ट्रेनें घंटों एक ही स्टेशन पर खड़ी रही। इससे सफर कर रहे यात्री और इंतजार में खड़े लोग परेशान रहे। शनिवार को लखीमपुर हरगांव के बीच ओयल में रेल ट्रैक पर पेड़ गिर गया।इसके चलते लखनऊ मैलानी पैसेंजर ट्रेन 55094 बक्शी तालाब स्टेशन पर सुबह 9.31 बजे से 4.22 बजे तक खड़ी रही। मैलानी लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 55083 लखीमपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से दो घंटे 11 मिनट खड़ी रही वंदे भारत, यात्री परेशान वहीं कासगंज से ऐशबाग को जाने वाली 15312 एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10.30 से साढ़े तीन बजे तक लखीमपुर स्टेशन पर खड़ी रही। रेल ट्रैक से पेड़ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.