रेल ट्रैक के पास पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद
कटिहार, सितम्बर 5 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन स्थित पानी टंकी के समीप शुक्रवार को रेल ट्रैक के पास पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में शव उपलाता देख स्थानीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव एक दो दिन पुराना लगता है। स्टेशन अधीक्षक पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को पानी टंकी के समीप पानी में शव होने की सूचना मिली। इसके बाद जीआरपी थाना नवगछिया को इसकी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : रेल ट्रैक के पास पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.