देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के समीप रविवार की सुबह रेल लाइन किनारे एक वृद्ध का शव पुलिस को मिला। किसी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान श्रीकिशुन 70 पुत्र रजई प्रसाद निवासी पिपरपाती के रूप में की। परिजनों के मुताबिक श्रीकिशुन सुबह घर से खेत देखने के लिए निकलने थे। इसी बीच रेल लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...