रेल ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी जमालपुर व लखीसराय पुलिस
मुंगेर, मार्च 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर कियूल रेलखंड बीच के उरैन स्थित ब्रह्मस्थान हॉल्ट के दक्षिण दिशा में रेल ट्रैक किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रविवार को बरामद किया गया। रेल थाना जमालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर मुंगेर भेज दिया, वहीं इसकी शिनाख्त करने में जुट गयी है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध यूडी केस दर्ज करते हुए कांड संख्या 06/26 अंकित किया है। इधर, लखीसराय टाउन थाना की दो सदस्यीय पुलिस टीम भी जमालपुर पहुंची। टीम में एसएचओ अशोक कुमार और टीके ठाकुर शामिल थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पीड़ित परिजनों के साथ जमालपुर आए थे, तथा शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लखीसराय थाना क्षेत्र के एक युवक गायब है। इधर, प्रभारी एसएचओ अर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.