भागलपुर, मई 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कहलगांव आरपीएफ पोस्ट के अंतर्गत महागामा स्थित सैटेलाइट रिजर्वेशन कार्यालय में की गई। आरपीएफ की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, मालदा की टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महागामा मोहनपुर निवासी अरुण कुमार यादव 21 एवं दीपक कुमार यादव 26 के रूप में हुई है।आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तत्काल टिकट, कई पुराने ई-टिकट, आरक्षण फॉर्म और नकद राशि बरामद की गई। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड और टिकटों की प्रतियां भी मिली हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अधिक राशि ले...