साहिबगंज, जून 14 -- साहिबगंज। मालदा रेलखंड के साहिबगंज,कहलगांव और भागलपुर खंड में सीनियर डीसीएम मालदा के कार्तिक सिंह के निर्देश पर साहिबगंज स्क्वायर्ड टीम ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान रविवार को चलाया। इस दौरान इस रेलखंड के कई ट्रेनों में टिकट जांच की गई। सूत्रों के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान लगभग करीब 100 बेटिकट यात्रियों से 50000 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया। टिकट जांच अभियान से बेटिकट रेल यात्रियों में हड़कंप व्याप्त है। यह भी पढ़ें- साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...