रेल जीएम से टाटानगर में खेल मैदान की मांग
जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर। टाटानगर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने व खेल को प्रोत्साहन देने के लिए एक सुविधायुक्त मैदान बनना चाहिए। जिससे रेलकर्मियों के बच्चों के प्रतिभा का निखार हो। रेलवे कॉलोनी में एक स्विमिंग पूल की आवश्यकता है। जोन ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद व टाटानगर के शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद ने यह मुद्दा उठाया। दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम अनिल कुमार जैन को सौंपे ज्ञापन में भी कर्मचारी संघ ने यह मांग रखी है। यह भी पढ़ें- बर्मामाइंस में शुरू हुआ स्टेशन पुनर्विकास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.