रेल जीएम पहुंचे चांडिल स्टेशन, यात्री सुविधाओं की ली जानकारी
आदित्यपुर, अगस्त 22 -- चांडिल। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को चांडिल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता भी मौजूद थे। जीएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांडिल स्टेशन में किये गये कार्यों की जानकारी लिया। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे कोच इंडिकेशन एवं लिफ्ट की जानकारी ली। जीएम ने स्टेशन परिसर की साफ सफाई, टिकट काउंटर में दिव्यांग के लिए सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने सेफ्टी की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया ने जीएम को स्टेशन में लगे लिफ्ट में जेबीवीएनएल का विद्युत कनेक्शन रहने के कारण बिजली गुल होने के बाद लिफ्ट के बंद होने से बुजुर्ग यात्रियों को होने वाले परेशानियों को बताया। यह भी पढ़ें- Bokaro News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.