जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महा प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को रिटायर होने पर मेंस कांग्रेस के नेताओं ने विदाई दी और उनके कार्यकाल को टाटानगर समेत उन स्टेशनों के विकास में उल्लेखनीय बताया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के महासचिव शिवा रंजन मिश्रा के साथ जोनल रेल महाप्रबंधक के विदाई समारोह में टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल के भी कई कर्मचारी शामिल हुए। रेल जीएम ने मेंस कांग्रेस समर्थक कर्मचारियों से कहा कि विकास एवं उनके सुविधा कार्यों में नए महाप्रबंधक के आने पर और भी विस्तार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...