जमशेदपुर, दिसम्बर 11 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक एके मिश्रा द्वारा 15 दिसंबर को चक्रधरपुर मंडल के डांगुवापोसी व बलानी खदान लोडिंग क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इससे खनीज लोडिंग क्षेत्र में मूलभूत सुविधा बढ़ने और सुरक्षा का ठोस उपाय होने की उम्मीद रेलकर्मियों को है। इधर, रेल जीएम के निरीक्षण को चक्रधरपुर मंडल के अधिकारी चौकन्ना है। क्योंकि, निरीक्षण के दौरान रेल जीएम डीआरएम से विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। इसससे परिचालन, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी डांगुवापोसी व अन्य लोडिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर लंबित कार्यो के निपटारे में जुटे हैं ताकि, रेल जीएम को अवगत कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...