जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। ट्रेनों को समय से चलाने में चक्रधरपुर रेल मंडल और समर्थ है क्योंकि ट्रेन समय से नहीं चल रही है। जबकि दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक और रेल मंत्री ट्रेनों को समय से चलने का दावा करते हैं। रविवार को मुंबई से गीतांजलि एक्सप्रेस समय से राउरकेला पहुंच गई थी लेकिन फिर 1 घंटे से ज्यादा लेट हो रही है। एर्नाकुलम एक्सप्रेस छपरा एक्सप्रेस भी लेट से टाटानगर पहुंची जबकि हावड़ा से इस्पात और जनशताब्दी एक्सप्रेस पूर्व की तरह लेट हैं। रेलवे की परिचालन सिस्टम के कारण सिर्फ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन नहीं बल्कि लोकल ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि चक्रधरपुर, राउरकेला हटिया बादामपहाड़ और खड़गपुर की मेमू ट्रेनें भी लेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.