जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटानगर स्टेशन पर विज्ञापन एलइडी का उद्घाटन 23 मार्च को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महा प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया जाएगा। रेल महाप्रबंधक द्वारा बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित रेलवे स्कूल परिसर में मल्टी ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन होना है। इसके अलावा रेल जीएम द्वारा टाटानगर स्टेशन विकास को लेकर जमीन की उपलब्धता के साथ अन्य तैयारियां का भी जायजा लिया जाएगा। बताया जाता है कि सुबह शालीमार से रवाना रेल महा प्रबंधक रात में फिर चक्रधरपुर से शालीमार जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...