रेल जांच दल ने लिया गुमटी संख्या 41 का जायजा
समस्तीपुर, जून 26 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच जितवारपुर गुमटी संख्या -41 पर आये दिन घंटों मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण उधर से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत शिकायत मिलने पर रेलवे ने एक जांच दल गठित कर इसकी जांच करायी। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व मे गठित जांच दल ने शुक्रवार को गुमटी संख्या 41 का जायजा लिया एवं वहां कार्यरत कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट बना कर वरीय पदाधिकारी को सौंपा जायेगा। मौके पर सीनियर टीसीआई सिग्नल अश्वनी कुमार यादव, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व सरपंच विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.