पटना, जनवरी 28 -- सीबीआई ने रेल परियोजना से जुड़े घूसकांड में गिरफ्तार निजी कंपनी के चार अधिकारियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया। एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह, सहायक महाप्रबंधक गौरव कुशवाहा, अकाउंटेंट आकाश पात्रा और धीरज विरमानी को सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश अविनाश कुमार ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया। पटना और डिहरी ऑन सोन से जुड़ी परियोजनाओं में रेलवे के बड़े अधिकारियों और निजी कंपनी के साठगांठ और घूसखोरी के बड़े नेटवर्क की जानकारी 20 जनवरी को सीबीआई को मिली थी। इसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की और एक टीम गठित कर पटना और डेहरी ऑन सोन समेत कई जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई ने निजी कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.