मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- कांटी। कपरपुरा रेलवे गुमटी बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, सुदर्शन मिश्र, जनार्दन ठाकुर, मुखिया शशि ठाकुर आदि ने कहा कि जब तक रेल गुमटी को नहीं खोला जाएगा, ग्रामीणों का आंदोलन चलता रहेगा। होली के बाद सात मार्च को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कौशल दुबे, शिवम कुमार, कविंद्र सिंह, पुष्पम शाही, रितेश झा, बबलू पटेल, पिंकू शाही, कुमुद शाही आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.