मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- कांटी। विधायक अजीत कुमार ने कपरपुरा रेलवे गुमटी को बंद करने की कार्रवाई को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। रविवार को उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई जनभावना के विपरीत है। डीएम शीघ्र पहल कर गुमटी खुलवाएं नहीं तो आंदोलन होगा। बताया कि सोमवार को डीएम से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र रेलवे गुमटी खुलवाने के लिए पहल करने की अपील करेंगे। इससे पहले बहुआरा में ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.