रेल क्षेत्र में ईयरफोन व सेल्फी के प्रयोग से बचने की हिदायत
समस्तीपुर, मार्च 25 -- समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेल सुरक्षा व यात्री संरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वरीय अधिकारियों के निर्देश व आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के नेतृत्व में समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के हायाघाट व रामभद्रपुर स्टेशन के आसपास एक विशेष जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जागरुकता टीम में शामिल आरपीएफ उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, संगीत कुमार राजू, आरक्षी रवि कुमार, प्रधान आरक्षी प्रभाष कुमार झा आदि ने लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने स्थानीय लोगों व बच्चों को रेल नियमों की जानकारी दी। कर्मियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.