सहरसा, अप्रैल 15 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा स्टेशन से लेकर सब्जी मंडी तक रेल क्षेत्र में अतिक्रमण जमाने वालों को चिन्हित किया गया है। रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई जांच में 54 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए हैं, जिसके द्वारा रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानदारी चलाई जा रही। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर अधिकारियों ने अतिक्रमणकारी वेंडरों और दुकानदारों को चिन्हित करने के लिए सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का नाम लिखा गया। खुद से अतिक्रमण हटा लेने की सलाह के साथ उन्हें चेतावनी दी गई कि खुद से कब्जा मुक्त नहीं करेंगे तो कार्रवाई करते उन्हें हटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- किऊल-लखीसराय स्टेशन पर सघन जांच अभियान, शराब तस्करी पर नकेल कसने की कोशिश चलाए गए अभियान में सीनि...