फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- टूंडला में मगध एक्सप्रेस में ड्यूटीरत एक टीटी ने रेलयात्री के गिरे 5400 रुपयों को लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से टूंडला स्टेशन के मध्य कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक टूंडला यशवंत कुमार मीना को अपनी ड्यूटी के दौरान कोच संख्या ए-वन में 5400 रूपया पड़े मिले। इसकी जानकारी उन्होंने कोच में सवार यात्रियों से की तो पता चला कि ये धनराशि रेलयात्री राजेन्द्र सिंह यादव की गिरी है। टीटी ने उनको उनको धनराशि वापस कर दी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन ने टीटी की ईमानदारी की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.