रेल कुलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार
गिरडीह, अगस्त 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। रेलवे में कार्यरत कुलियों की सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने केंद्र सरकार से ठोस पहल करने की मांग की है। संगठन ने 10 अगस्त को देशभर के रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कुली मोर्चा के धनबाद डिवीजन के को ऑडिनेटर राहुल यादव एवं हजारीबाग रोड स्टेशन कुली संघ के संयोजक अनिल मंडल ने दिया। बताया कि 05 अगस्त को राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में कहा गया कि रेलवे स्टेशनों पर सामान ढुलाई का कार्य निजी कंपनियों को सौंपने की बजाय कुलियों को ही उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, शेल्टर रूम और रेलवे पास जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इससे संबंधित सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.