सासाराम, अक्टूबर 31 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलने वाली छूट की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन देशव्यापी आंदोलन करेगा। फरवरी 2027 से देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जिला एवं राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद नई दिल्ली में सरकार का घेराव किया जाएगा। शनिवार को फजलगंज में आयोजित संगठन के 27वें स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने इसकी घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...