छपरा, मई 9 -- आगजनी रोकने के लिए रेलवे का व्यापक जनजागरूकता अभियान डीआरएम के निर्देश पर रेल लाइन के किनारे लगातार पेट्रोलिंग छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा-सीवान, छपरा- बलिया, छपरा- थावे और छपरा-सोनपुर रेल खंडों पर रेल लाइन के किनारे सूखी घास, पराली और ज्वलनशील पदार्थ जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

जागरूकता कार्यक्रम वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों, किसानों व रेल लाइन के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है और इससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

आग लगने की घटनाएं गर्मी के मौसम में सूखी घास, पत्तियां और ...