रेल कालोनी में आरपीएफ-विद्युत टीम ने की चेकिंग
बरेली, जून 20 -- आरपीएफ जंक्शन और विद्युत विभाग रेलवे की टीम ने जंक्शन के पास नार्थ और साउथ रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर आरपीएफ मयंक चौधरी एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विद्युत कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने रेलवे कॉलोनी नार्थ एवं साउथ बरेली जंक्शन पर अभियान चलाकर रेलवे आवास से अनाधिकृत व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की। रेल आवासों में चल रहे विद्युत उपकरण की समीक्षा की ताकि रेलवे राजस्व की हानि को रोका जा सके। खाली पड़े रेल आवासों में अनाधिकृत तौर पर कुछ रहने लगे थे। उन्हें वहां से हटाया गया। यह भी पढ़ें- रेल कालोनी में आरपीएफ-विद्युत टीम ने की चेकिंग यह भी पढ़ें- स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर जांच पड़ताल की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.