बिहारशरीफ, मार्च 9 -- रेल कारखाना में 30 महिला रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित रेल कारखाना में बेहतर काम करने पर हुईं पुरस्कृत फोटो: हरनौत केके 02: हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में सम्मान समारोह में शामिल महिला रेलकर्मी व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना (सडिमका) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वहां बेहतर काम करने वाली 30 महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें रेलवे द्वारा उनके कल्याण के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य कारखाना प्रबंधक आरआर प्रताप ने महिला उत्थान एवं भारतीय रेल द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं रेलवे के हर तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। सहायक कार्मिक अधिकारी संजीव कुमार त्रिवे...