बरेली, मई 30 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल कारखाना में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार के नेतृत्व में 151 पौधे लगाए गये। सेंटर फॉर साइंस एंड इंवायरमेंट कार्यक्रम के प्रबंधक शोभित श्रीवास्तव ने जल संरक्षण पर व्याख्यान दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के असिस्टेंड प्रोफेसर डाक्टर अतुल सरोजवाल ने ऊर्जा एवं हरित ऊर्जा संरक्षण पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में रेल कारखाना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और जलसंरक्षण की अपील की गई। यह भी पढ़ें- रेल कारखाना में पर्यावरण संरक्षण पर सेमिनार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...