जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत लॉबी गेट के पास रविवार देर रात रेल कर्मी जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इधर, मंगलवार को गौतम के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान गौतम के सिर के अंदर फंसी गोली को भी निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बता दे कि रविवार देर रात लोको पायलट जीके गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- इफ्को बैगिग प्लांट में पायलट की लोको इंजन से कटकर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.