जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर जंक्शन के रनिंग रूम में शनिवार को रेल कर्मियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। रेल कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बढ़ाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह और अध्यक्षता मुख्य लोको निरीक्षक राम प्रकाश पाण्डेय ने की। समारोह में मुनींद्र पाण्डेय ने जय प्रकाश होली गीत प्रस्तुत किया। मृत्युंजय त्रिपाठी मलंग आजमगढ़ ने लहुआ की माटी का बेटा, रमाकांत राय ने भोजपुरी गीत हे धनी जाइब नैहरवा, आशिक वाराणसी ने अपना जलवा दिखा गई होली, सबके दिल में समा गई होली गीत प्रस्तुत किया। आरपीएफ इन्सपेक्टर अजय कुमार ने आज कल याद कुछ और रहता नहीं, एक बस आप की याद आने के बाद गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.