गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तेरहवें दिन बुधवार को मुख्यालय तथा मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कारखानों, डिपो, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में हरित एवं सतत रेल परिचालन अभियान के अन्तर्गत वाणिज्य कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास की शपथ दिलाई। अभियान के दौरान यात्रियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर दिया "एक पेड़ ...