आगरा, जनवरी 6 -- एन. ई. रेलवे मजदूर यूनियन के 65 में वार्षिक अधिवेशन में महामंत्री चुने जाने के बाद बसंत चतुर्वेदी का कासगंज जंक्शन पर प्रथम आगमन पर रेल कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नर्मू कार्यालय में एकत्र रेल कर्मचारियों के बीच महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे में फेडरेशन के नेतृत्व में देश भर में आठवें वेतन आयोग लागू करने और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में पुरानी पेंशन के सभी लाभ दिलवाने के लिए आंदोलन किया जा रहे हैं। कहा कि, सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग को लागू करने में हो रही देरी के लिए एआईआरएफ दो फरवरी को देशव्यापी मांग दिवस के रूप में मना रहा है। संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह, मंडल संगठन मंत्री प्रेम सिंह मीना, शाखा मंत्री आनन्द बर्धन , सतेंद्र यादव, सुशील कुमार, राजेंद्र कुमार मीना, लोकेन्द्र यादव, राजकुमार, सिक...