बरेली, मार्च 19 -- बरेली। इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन (आईआरईएफ) ने रेलवे बोर्ड से कर्मचारियों के लिए किलोमीटरेज भत्ते में वृद्धि करने की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया, जो डीए में 46% से 50% की वृद्धि के अनुसार है। किलोमीटरेज भत्ते में 25% की वृद्धि की है, जो एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी। रेलवे मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से अनुमति प्राप्त कर ली है। 19 मार्च 2026 को रेलवे बोर्ड को आदेश जारी करने के लिए कहा है। चलने वाले कर्मचारियों के लिए किलोमीटरेज भत्ते में वृद्धि से बढ़ा लाभ होगा। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने कर्मचारियों को बधाई दी है। आगे भी कई मांगों के संबंध में एक साथ लड़ाई लड़ने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.