गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिलासपुर में आयोजित एनएफआईआर के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के रेल कर्मचारियों ने अपनी एकता दिखाई। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के साथ छल किया गया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और रेलवे में खाली पड़े दो लाख से अधिक पदों को तुरंत भरने की मांग की। जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर डॉ. एम. राघवैय्या ने श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों और निजीकरण की आतुरता का कड़ा विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ओपीएस कर्मचारियों का अधिकार है, भीख नहीं और सरकार को मुनाफे में से कर्मचारियों का हिस्सा देना होगा। महामंत्री, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन एवं क...