जमशेदपुर, मई 21 -- बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा मंगलवार को रेल कर्मचारियों को सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेन के इंजन और कोच में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, बचाव और राहत कार्यों पर स्मार्ट बोर्ड एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिचालन, यांत्रिक, विद्युत, आरपीएफ, कमर्शियल, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग विभाग के कुल 80 कर्मचारी शामिल हुए। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने सासाराम और मध्य प्रदेश में दिल्ली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में लगी आग की घटनाओं का उल्लेख...