रेल कर्मचारियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
जमशेदपुर, जून 17 -- टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने आदित्यपुर स्टेशन स्थित कैरेज एंड वैगन विभाग की सींकलाइन में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन के तहत आग पर काबू पाने, हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया। शिविर में रेलकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि बताई गई। वहीं, नदी और तलाब में डूबे व्यक्ति के प्राथमिक उपचार से अवगत कराया गया। रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि यात्रियों के संपर्क में रहने वाले सभी कर्मचारियों को फर्स्ट एड एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए, ताकि आपदा के समय रेस्क्यू करने में सहूलियत हो। यह भी पढ़ें- मुरी रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.