जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के रेल कर्मचारियों को कार्य दक्षता एवं समय प्रबंधन के साथ विभिन्न तरह की प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को दक्षिण पूर्व जोन ने एमओयू किया। एक्सएलआरआई से एमओयू के दौरान रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा एवं एक्सएलआरआई के प्रोफेसर मौजूद थे। रेल जीएम ने बताया कि टाटानगर के मल्टी ट्रेनिंग सेंटर में एक्सएलआरआई से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने का अनुबंध भारतीय रेलवे में पहली बार हुआ है ताकि कर्मचारी भी अब वर्तमान कार्य प्रणाली से अवगत हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...