रेल कर्मचारियों के लिए भत्ता दावा ऑनलाइन
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- उत्तर मध्य रेलवे ने कर्मचारियों के यात्रा और समयोपरी भत्ते के दावों के लिए 'टोटल' ऑनलाइन क्लेम पोर्टल शुरू किया है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी मासिक जर्नल ऑनलाइन जमा कर सकेंगे और एचआरएमएस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी से सत्यापन कर सकेंगे। दावे की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। भत्तों की गणना स्वतः होने से मैनुअल गणना की जरूरत कम होगी। पहले चरण में यात्रा भत्ता शामिल किया गया है, जबकि समयोपरी भत्ते को बाद में जोड़ा जाएगा। पोर्टल से 67 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- बाबुओं के चक्कर नहीं काटेंगे रेल कर्मचारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.