रेल कर्मचारियों की शिकायत और समस्या का समाधान करेगी मजदूर संघ
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ कर्मचारियों के नौकरी से जुड़ी कोई समस्या या शिकायत का समाधान करेगा। मंडल संयोजक ने बताया कि, रेलकर्मियों के अधिकार व कल्याण की रक्षा को अधिकारियों से सीधे वार्ता के समस्याओं के समाधान के लिए मजदूर संघ प्रतिबद्ध है। इससे वेतन, रनिंग अलाउंस, छुट्टी, प्रमोशन, ट्रांसफर, सीनियरिटी, मेडिकल मुद्दे, सेटलमेंट, पेंशन, पास, सुरक्षा, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति एवं अनुशासनात्मक मामले से परेशान कर्मचारी संपर्क कर सकते हैं। मजदूर संघ की टीम कर्मचारी के शिकायत की पहले जांच कर उचित मार्गदर्शन देगी और रेलवे प्रशासन से शिकायत के समाधान में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.