बलरामपुर, अगस्त 9 -- उतरौला, संवाददाता। भाजपा कार्यालय उतरौला में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक राम प्रताप वर्मा ने क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि उतरौला क्षेत्र में रेलवे लाइन और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकास की दिशा बदलने वाली साबित होंगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और उतरौला विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेगा। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि बेहतर सड़क व रेल संपर्क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। उतरौला को रेलवे से जोड़ने की प्रस्तावित योजना और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से क्षेत्र की पहुंच बड़े शहरों व प्रमुख बाजारों तक आसान होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के ...