गोपालगंज, अप्रैल 28 -- कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम रेल ओवर ब्रिज पर हादसा हो गया। महाराष्ट्र से गया जा रही एक यात्री बस का स्टेरिंग अचानक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में तीन यात्री जख्मी और एक दर्जन से अधिक चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक स्टेरिंग काम करना बंद कर दिया। जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि गनीमत रही कि बस पुल से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। (रिपोर्ट-रामानुज प्रसाद) यह भी पढ...