रेल ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत
गंगापार, मई 28 -- मेजारोड रेल ओवरब्रिज पर बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया गया कि नैनी, प्रयागराज निवासी 26 वर्षीय कृष्णकांत गौतम पुत्र कैलाश नाथ बाइक से प्रयागराज की तरफ से मिर्जापुर जा रहा था। रात करीब दस बजे जैसे ही वह मेजारोड रेल ओवरब्रिज पर पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़ा। हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजवाया। सीएचसी रामनगर में डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल कृष्णकांत गौतम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मेजा पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई और परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.