लातेहार, मार्च 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत के भूषाढ़ गांव स्थित रेल ओवरब्रिज जाने वाले मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार जमीन से महज करीब आठ फीट ऊपर झूल रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह तार काफी नीचे लटक रहा है और इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग छोटे-बड़े वाहनों से आवागमन करते हैं। बताया जाता है कि इस सड़क से जमीरा, महुआमिलान, रक्सी, पिपराही, लोहसिंगना, तुपी, अनगड़ा, मरमर, डूरू तथा महुआमिलान स्टेशन समेत कई गांवों के ग्रामीण रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या वाहन अनजाने में हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.