दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार के आदेश पर लहेरियासराय चट्टी चौक पर रेल ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार तेज हो गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में सोमवार को आरओबी के दूसरे छोर जल संसाधन विभाग के कार्यालय के पास से अतिक्रमण खाली करवाया गया। कई जगहों पर बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल भी तोड़ा गया। अतिक्रमण खाली करवा रहे अधिकारियों को कई जगहों पर स्थानीय लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व में चिन्हित स्थल के बाद पुलिस ने जबरन अतिक्रमण खाली करवाया है। अतिक्रमण खाली होने से सड़क चौड़ी हो गयी और लोगों को आने-जाने में सहूलियत होने लगी।उधर, स्थानीय अधिवक्ता सुधीर झा ने बताया कि पूर्व में अंचल अमीन ने मापी कर स्थल निर्धारित कर दिया था। हम लोग स्वयं चिन्हित स्थल को खाली कर पुन: अपने सीमा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.