मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर। रेल एसएसपी बीना कुमारी ने मंगलवार को रेल थाना मुजफ्फरपुर के कांडों की समीक्षा की। साथ ही गुणवतापूर्ण जांच करने का दिशा-निर्देश आईओ को दिया। इस दौरान मानव तस्करी और एनडीपीएस एक्ट के केसों की गहनता से समीक्षा की। आईओ को तकनीकी और वैज्ञानिक बिंदुओं पर जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। कांडों के समीक्षा के बाद उन्होंने जंक्शन का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर रेल थानेदार इस्पंक्टर रंजीत कुमार को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, आरपीएफ के साथ समन्वय बना अपराध नियंत्रण करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.