रेल इंजन में बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल
गाजीपुर, मई 31 -- सैदपुर (गाजीपुर) हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़े एक रेल इंजन के नियंत्रण कक्ष में प्रवेश कर एक युवक के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना शर्ट के लोको पायलट की सीट पर बैठकर स्टंट करते दिखाई दे रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में युवक इंजन के स्विच और लीवर समेत अन्य उपकरणों से छेड़छाड़ करता भी नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ नियमित रूप से स्टेशन परिसर में आता-जाता है। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि संबंधित इंजन करीब एक सप्ताह पहले लोको शेड भेजे जाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.