लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आलमबाग स्थित डीजल शेड में कबाड़ हो चुके एक रेल इंजन पर रील बनाना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें कुछ युवक डीजल शेड के सुनसान हिस्से में खड़े एक पुराने इंजन पर स्टंट और रील बनाते दिख रहे थे। वीडियो में युवकों को इंजन के लीवर और अन्य हिस्सों के साथ छेड़छाड़ करते हुए भी देखा गया। इस वीडियो के सामने आने पर नेटिजन्स ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए इसे 'एक्स' पर टैग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.