कानपुर, जून 30 -- कानपुर। रेल इंजन के चक्के जाम होने से ट्रेनों की रफ्तार अब नहीं थमेगी। चक्कों में खराबी आने या जाम होने से पहले ही चालक केबिन में अलार्म बज जाएगा, जिससे समय रहते समस्या दूर की जा सकेगी। इसके लिए इलेक्ट्रिक लोको शेड फजलगंज ने मालगाड़ी के इंजन में वाइब्रेशन मॉनीटरिंग सिस्टम का पिछले हफ्ते से ट्रायल शुरू किया है। सफल होने पर इसे कानपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में मेंटीनेंस के लिए आने वाले सभी लोको इंजन में लगाया जाएगा। इलेक्ट्रिक लोको शेड के इंजीनियरों ने बताया कि इस आधुनिक वाइब्रेशन मॉनीटरिंग सिस्टम को बियरिंग की नामी कंपनी एसकेएफ से लिया गया है। एसकेएफ से साफ्टवेयर लेने के बाद उस पर इलेक्ट्रिक लोको शेड ने काम किया। अब इस सिस्टम को प्रयोग के तौर पर मालगाड़ी के इंजन में लगा दिया गया है। अपेक्षित परिणाम मिलने पर इसे चरणबद्ध तरीक...