धनबाद, अप्रैल 13 -- पिछले 18 महीनों से जारी पेयजल संकट को लेकर झामुमो नेता डॉ. विनोद कुमार गोस्वामी और वार्ड पार्षद मधुमाला की पहल पर रविवार को रेलवे इंटेलिजेंस की टीम कतरास पहुंची। अधिकारियों ने राजबाड़ी रोड स्थित क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डॉ. गोस्वामी ने रेलवे को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो जनता रेल चक्का जाम करेगी। बता दें कि जमुनिया जलापूर्ति योजना बाधित होने से करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.