रामगढ़, अप्रैल 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगढ़ा परियोजना से लोड कोयला को सौंदा साइडिंग के बजाए थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में गिराने का मामला सामने आया है। रेलीगढ़ा परियोजना के सुरक्षा प्रभारी भुनेश्वर प्रसाद भुनेश ने इस मामले में गिद्दी थाना पुलिस पुलिस लिखित देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद गिद्दी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित ट्रक नंबर जेएच 01एफटी 0507 को जब्त करते हुए चालक हर्षवर्द्धन सिंह और मुंशी मनोज कुमार ओझा को गिरफ़्तार किया है। रेलीगढ़ा परियोजना कें सुरक्षा प्रभारी ने गिद्दी थाना में दिए लिखित में कहा है कि रेलीगढ़ा परियोजना से सौंदा बी साइडिंग में कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु क्लासिक सक्योरशिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के साथ निविदा किया गया है। दिनांक 17 अप्रैल की रात्...