रेलीगढ़ा में मेन रोड पर बह रहा है नाला का पानी, लोगों का चलना हुआ मुश्किल
रामगढ़, मई 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा मेन रोड में नालों का गंदा पानी बहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी यह स्थिति है तो बारिश के दिनों में हालात क्या होंगे। सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। सड़क के किनारे के दुकानदारों ने बताया लगभग एक महीना पहले कोलियरी प्रबंधन ने इस नाला का साफ कराया था। पर इधर हाल के दिनों में बारिश होने के कारण नाला में जाम हो गया है। यह भी पढ़ें- पुराना बाजार की गली में नाली का गंदा पानी बहने से परेशानी जिससे रेलीगढ़ा बाजार और कॉलोनी जाने वाला मेन रोड पर पूरे नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। इसी रोड के किनारे काली मंदिर और शिव मंदिर है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.