रामगढ़, मार्च 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार को भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति की सरिता बहती रही। प्रातःकाल से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य, उपाचार्य ने रुद्राभिषेक प्रारंभ किया गया। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भी बारी-बारी से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, सचिव प्रेमचंद शर्मा, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.